सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: नाबालिग को शादी का झांसा दे आरोपी बार-बार करता रहा दुष्कर्म


गर्भवती होने पर दी थी जान से मारने की धमकी

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई , भेजा जेल

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और बार-बार दुष्कर्म करता रहा। आरोपी की धमकियों और प्रताड़ना से तंग पी‌ड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस  मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। 

 अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर गंगापुरखास निवासी सुजीत पुत्र राम सरन ने प्रेमजाल में फंसा लिया। किशोरी की मर्जी के खिलाफ उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब आरोपी को पता चला कि लड़की गर्भवती हो गयी है तो वह शादी से मुकर गए। इसके बाद बाद भी वह लड़की को जान से मारने की धमकी देकर बार बार दुष्कर्म करता रहा। दुष्कर्म पीड़िता तीन महीने की गर्भवती है। जानकारी होने पर जब पीड़ित परिवार के लोग आरोपी से बात करने की कोशिश किये तो वह मारपीट पर उतारू हो गया और अपने साथियों के साथ लाठी डंडे से लैश होकर पीड़ित के घर जाकर पूरे परिवार की जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने अतरौलिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी केे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई लेनिक वह फरार हो गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं