सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh : उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

देशभक्ति गीतों से गूंजता रहा क्षेत्र

आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा के छात्रों ने उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद के नेतृत्व में छात्राओं ने भी झंडा रैली निकाली। रैली को एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कोयलसा, बुढ़नपुर होते हुए पुन विद्यालय परिसर पहुंच गोष्ठी में तब्दील हो गई। तिरंगा रैली बुढ़नपुर चौक होते हुए कोयलसा, एकडंगी, भरौली सहित अन्य बाजारों का भ्रमण किया। रैली में लगभग 2000 छात्रों सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस दौरान तिरंगे के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची थी। साथ ही देशभक्ति गीतों से पूरा बाजार गूंजता रहा। राष्ट्रीय गान की धुन पर छात्राएं कड़ी धूप में चार किमी तक तिरंगा झंडा लहराते जयकार लगाते हुए गई। इस अवसर पर  प्रधानाध्यापक डा. रणवीर सिंह ने सभी से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रबंधक डा. निरंकार सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, यशवंत प्रताप सिंह, आशा सिंह, संगम, प्रवीण सिंह, संजय सिंह, बलवान श्रीवास्तव, सुनील मामा आ‌दि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं