सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: महंगाई और सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जनता से करें संवादःविश्वविजय

 पदयात्रा को सफल बनाने में जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

आजमगढ़। नौ अगस्त से शुरू हो रही कांग्रेस की पदयात्रा सफल बनाने के लिए शनिवार को तमसा प्रेस सभागार में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान नगर निकाय चुनावों में पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने किया। 

 मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विजय सिंह, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अहमद शमसाद एवं मनोज कुमार गौतम रहे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि  नौ अगस्त 2022 से आयोजित पदयात्रा के दौरान कांग्रेसजन जगह-जगह बैठके कर जनता से मंहगाई बेरोजगारी और सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में सीधा संवाद कर उन्हें जागरूक करने के साथ कांग्रेसजन आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे। कांग्रेसजन अपने अपने क्षेत्रों में नगर निकाय चुनावों के लिये वार्ड स्तर पर अभी से बैठके कर चुनाव की रणनीति तैयार करना शुरू करें। संचालन प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने किया।  बैठक में अवधेश कुमार सिंह, डा. लालती देवी, राम प्रताप यादव, मनोज कुमार सिंह, मुन्नू यादव, अरविंद पाण्डेय, अजीत कुमार राय, डा. रमेश चंद्र शर्मा, अमर बहादुर यादव, रामगनेश प्रजापति, राजबली राम, श्यामदेव यादव, संदीप कपूर, जावेद मंदे, मिर्जा शाने आलम बेग, विवेक राय, प्रिंस सिंह राजपूत, शीला भारती, मो. आमिर, अब्दुल हफीज खान, अंजली पांडेय, ज्ञानमती मौर्य, शैलेंद्र सिंह, अशोक सिंह, शशिकांत पांडेय, अरविंद जैसवार, चंद्रकांत मिश्रा, आनंद सिंह, रियाज अहमद, अनिल नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं