सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: भगवानपुर पुलिया हादसे में लापता युवक का शव बरामद: देखें ‌वीडियो

 

दुर्घटना के बाद नहर में जा गिरा था घायल युवक

आजमगढ़। ठेकमा में शनिवार को अर्टिगा कार से टक्कर में छह लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। शनिवार देर रात तक एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। एक युवती को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि देर रात तक युवक अनुपम गायब चल रहा था। पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने दुर्घटनास्थल वाली जगह से बहने वाली नहर में सर्च अभियान चलाया। इसके तहत कल देर रात से गायब अनुपम का शव नहर से रविवार की दोपहर बरामद कर लिया गया। जिसके बाद इस दुर्घटना में मरने वालों लोगों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। सुबह तक मंडलीय अस्पताल और पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर परिजनों और रिश्तेदारों की चीखें सुनाई दे रही थीं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं