सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: दिवंगत छायाकार हरीश को द प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि

पत्रकारों के हित में दि प्रेस क्लब की विशेष बैठक

एसके सत्येन सर्वसम्मति से पुनः चुने गये अध्यक्ष

आजमगढ़। नगर के एक होटल के सभागार में रविवार को दि प्रेस क्लब की विशेष बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत छायाकार हरीश चौहान को सभी सदस्यों और पदा‌धिका‌रियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बैठक की कार्यवाही शुरू की गई। जिसमें पत्रकारों की विभिन्न हितों के मुद्दों पर चर्चा के साथ ही दिवगंत पत्रकार हरीश चौहान के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष एसके सत्येन ने क्लब के सदस्यों द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। जिसमें पत्रकारों की बीमा से लगायत किसी भी अचानक हुई घटना से हुई क्षति से पत्रकारों को आर्थिक सहयोग देने पर सर्व सम्मति से रूप रेखा तय की गयी। 
क्लब के सचिव रवि सिंह द्वारा तीन कमेटियों का गठन किया, जिसमें क्लब के पत्रकारों की बीमा के ‌लिए देवव्रत श्रीवास्तव, उदयराज शर्मा को सदस्यों का बैंकों में खाता खुलवाने की जिम्मेदारी दी गई। इसके सा‌थ ही कोषाध्यक्ष ओम अग्रवाल एवं सचिव रवि सिंह तथा आयुष्मान कार्ड को लेकर वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्र, स्वरमिल चंद्रा, राकेश श्रीवास्तव, दीपक सिंह, अंबुज राय, एसके सत्येन को जिलाधिकारी से मिलने व दिवंगत पत्रकार हरीश चौहान के परिवार से मिलकर उनकी पारिवारिक स्थिति से रूबरू होने की जिम्मेदारी हेमेंद्र सिंह व उदयराज शर्मा, संदीप श्रीवास्तव को सौंपी गयी। इसी क्रम में बैठक में सर्वसम्मति से एसके सत्येन को पुनः अध्यक्ष चुना गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दि प्रेस क्लब के सदस्यों को जल्द ही डिजिटल पहचान पत्र मुहैया कराया जायेगा। अध्यक्ष एसके सत्येन द्वारा दि प्रेस क्लब के खाता में आपदा राहत हेतु अपनी तरफ से एक लाख रूपये की धनराशि जमा करने की बात कही गयी। बैठक में पत्रकारिता जगत में सराहनीय कार्य करने वाले पत्रकारों को आगामी बैठक के दौरान सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। इसी क्रम में पत्रकारों की चिकित्सकीय आवश्यकताओं पर चर्चा हुई तो मौके पर उपस्थित वेदान्ता ग्रुप के डायरेक्टर विशाल जायसवाल ने अपने संस्थान में चिकित्सकीय जांच पर दि प्रेस क्लब के सदस्यों को विशेष छूट प्रदान करने की घोषणा किया। बैठक में शक्ति शरण पंत, रणविजय सिंह, अभिमन्यु शर्मा, रामजीत चंदन, आलोक कुमार सिंह, विवेक गुप्ता, धीरेन्द्र सिंह धीरू, प्रीतम कुमार सिंह, राजेश यादव, विकास विश्वकर्मा, मनोज गोंड, प्रिंस यादव, ज्ञानेन्द्र चतुर्वेदी, शीतला त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, अनुराग यादव, राजीव चौहान, ज्ञानेंद्र कुमार, अतुल कुशवाहा, अमन गुप्ता, रामसकल यादव, अविनाश उपाध्याय, आशीष तिवारी, सोनू सिंह, विनय खरवार, विनोद सिंह सोनू, वेद प्रकाश शर्मा, धीरज वर्मा आदि पत्रकार उपस्थित रहें।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं