सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

17 दिन पहले जेल से छूटकर आया था घर

पत्नी का आरोप, पंचायत चुनाव ‌का विवाद है घटना का कारण

बरहद। थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की दोपहर एक युवक को गोली मारकर फरार हो गए। रास्ते से गुजर रहे एक आटो चालक ने जमीन पर पड़े युवक के मोबाइल से युवक के रिश्तेदार को फोन कर घटना की सूचना दी। इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। गोली से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि गोली से घायल युवक 17 दिन पूर्व जमानत पर जेल से छूटकर घर आया था। 

  बरदह थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव निवासी आद्या प्रसाद राजभर (40) पुत्र सतिराम शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे दवा लेने के लिए ठेकमा जा रहे थे। बड़ेपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। पहली गोली मिस हो गई लेकिन दूसरी गोली उसके बाएं हाथ में जा लगी। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। उधर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। उधर से गुजर रहे एक आटो चालक ने उसे जमीन पर गिरा देख आटो रोका और उसके मोबाइल से उसके रिश्तेदार को फोन किया। रिश्तेदार ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। वहीं गोली लगने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजन व पुलिस घायल आद्या प्रसाद को स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा पर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पत्नी विद्या ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। इस दौरान बगल की रहने वाली एक बहु को गोली लग गई। इस मामले में उसके पति आद्या प्रसाद समेत आठ लोग नामजद किए गए। जिसमें पांच जेल की सलाखों के पीछे हैं। दो को अदालत से अरेस्ट स्टे मिल गया है। वहीं उसके पति को भी जेल में भेज दिया गया था। कुछ माह उनको जमानत मिली थी, लेकिन पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई कर उन्हें फिर से जेल भेज दिया। 17 दिन पूर्व वह जमानत पर जेल से छूटकर घर आए थे। आरोप है कि विपक्षियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। उन्हीं लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। आद्या प्रसाद शिक्षा मित्र के पद पर थे। हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। अभी तक उनकी बहाली नहीं हो सकी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं