सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अप्राकृतिक दुराचार का आरोप, मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। सरायमीर में एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ रविवार की रात अप्राकृतिक दुष्कर्म का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि 18 अगस्त की रात मेरे मोबाइल पर गांव के अबुल बशर मिर्जा ने अपने मोबाइल से काल कर बुलाया कि कुछ बात करनी है। फिर अपने तबेले के पास ले जाकर मेरे साथ डरा-धमकाकर दुराचार किया व कहा कि अगर इस घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक रविवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं