सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: रमाकांत से मिलने जेल जाएंगे अखिलेश यादव

आजमगढ़। समाजवदी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 20 अगस्त 2022 को आजमगढ़ आएंगे। इस दौरान वे इटौरा स्थिति जेल जाकर हत्या के प्रयास व जहरीली शराब कांड में जेल में बंद पार्टी के विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे लखनऊ वापस लौटेंगे। माना जा रहा है कि सपा मुखिया इस दौरन कार्यकर्ताओें के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान पर चर्चा कर सकते हैं। प्रोटोकाल के मुताबिक अखिलेश यादव 20 अगस्त को कार से पूर्वांह्न 10 बजे लखनऊ से आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे। वे दो बजे सीधे इटौरा स्थित जिला कारागार पहुंचगे। यहां वे रमाकांत यादव से मुलाकात करेंगे। करीबी एक घंटे की मुलाकात के बाद अखलेश यादव 3 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। शाम सात बजे वे लखनऊ पहुंचेंगे। पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कार्यक्रम की पुष्टि की और कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अन्य कार्यक्रमों में भी भाग ले सकते हैं

सर्वाधिक पढ़ीं गईं