सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बाइक के धक्के से महिला सहित दो की मौत

सुबह-सुबह टहलने के दौरान हुई घटना

दीदारगंज व रौनापार थाना क्षेत्र का मामला

आजमगढ़। दीदारगंज व रौनापार थाना क्षेत्रों में सुबह-सुबह टहलने के लिए‌ निकली महिला सहित दो की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दीदारगंज थाना के पुष्पनगर बाजार निवासी जेठू गुप्ता (55) पुत्र स्व. हजारी लाल गुप्ता किनारा व्यवसायी हैं। मंगलवार की सुबह वह दीदारगंज-सरायमीर मार्ग पर टहलने निकले थे। अभी वे महुवारा नहर पुल के पास ही पहुंचे थे‌ कि पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया। इस हादसे में जेठू गंभीररुप से घायल हो गए। लोग उन्हें तत्काल इलाज के लिए शाहगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले कर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में बाइक सवार राजाबाबू निवासी हारूनपुर थाना दीदारगंज को भी मामूली चोट आयी। वह मौके पर ही बाइक छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के पुत्र राजन गुप्ता की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं रौनापार थाना क्षेत्र के नौबरार किता प्रथम गांव निवासिनी राजपत्ती (75) पत्नी स्व. मूरत सोमवार की शाम घर के पास बंधे पर टहल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका तीन पुत्र व दो पु‌त्रियों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं