खास खबर
कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
लेबल
Azamgarh:स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
सांस्कृतिक प्रस्तुति से मनमोहा, देशभक्ति नारों से गूंजा क्षेत्र
लाटघाट। पीडी इंटरनेशनल स्कूल आराजी देवारा नैनिजोर उर्दिहा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान लगे देशभक्ति नारों भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
ध्वजारोहण स्कूल के प्रबंधक व पूर्व विधायक अभय नरायन पटेल ने किया। स्कूलके डायरेक्टर यशपाल सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आजादी के दिवानो को नमन किया। पूर्व विधायक अभय नरायन पटेल ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताया। अंत में उन्होंने जनपदवासियों को इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर जगतनरायन गोड़, शिवकुमार मौर्य, रामनयन मिश्रा, राजन यादव आदि मौजूद रहे।
वर्ग :
पूर्वांचल
सर्वाधिक पढ़ीं गईं
Azamgarh: पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित सात कालेजों के मैनेजर शिक्षा माफिया घोषित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Video : जहानागंज में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पार्टी विशेष का झंडा लिए नारा लगाते वीडियो वायरल
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप



