सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: दर्शन को विंध्याचल जा रहा परिवार हादसे का हुआ शिकार, मासूम सहित पांच की मौत

‌बरहद थाना के भगवानपुर पुलिया के पास हुआ हदासा

आजमगढ़। विंध्याचल दर्शन करने जा रहा सिधारी थाना के एकरामपुर गांव निवासी एक परिवार शनिवार की रात सड़क हादसे का शिकार हो गया। बरदह थाना के पास रात आठ बजे के करीब आर्टिगा अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। कार कई पलटी खाते हुए काफी दूर गई। इस दौरान कार की चपेट में एक बाइक सवार भी आ गया। इस घटना में बाइक सवार सहित कार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित दो का अभी उपचार चल रहा है।

 जानकारी के अनुसार ‌सिधारी थाना के एकरामपुर गांव निवासी शिवप्रसाद उर्फ छोटु 25 पुत्र लालता यादव परिवार के साथ विंध्याचल दर्शन-पूजन को जा रहे थे। उनके साथ कार में पिंटू यादव 18 पुत्र लक्ष्मी यादव, मीना यादव 24 पत्नी शिवप्रसाद,  अनोखी 2 पुत्री शिवप्रसाद, सरिता 17 पुत्री लक्ष्मी और 27 नखड़ू 27 पुत्र मुन्नी सवार थे।  कार बरदह थाना के भगवानपुर ‌पुलिया के पास पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई पलटी खाते हुुए काफी दूर तक गई। इस दौरान जौनपुर की तरह से आ रहा बाइक सवार जिस पर तीन लोग सवार थे कार की चपेट में आ गए। इस हादसे में मौके पर ही बाइक सवार सुशील सरोज 32 पुत्र बैजनाथ की मौत हो गई। इस दौरान गस्त पर निकले चौकी इंचार्ज भगत सिंह ने तत्काल एंबुलेंस को बुलवाया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया, उपचार के ‌लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। लेकिन इस दौरान कार सवार पिंटू यादव 18 पुत्र लक्ष्मी, शिवप्रसाद उर्फ छोटु 25 पुत्र लालसा और तीन वर्ष की अनोखी पुत्री शिव प्रसाद की मौत हो ग‌ई। अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात मीना यादव 24 पत्नी शिवप्रसाद ने भी दम तोड़ दिया।  अभी घायल सरिता और नखड़ू की हालत गंभीर बनी हुई है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं