सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

Azamgarh: किशोरी से रेप, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ रेप का मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है।  किशोरी के परिजनों का आरोप है कि एक युवक बाइक से मुर्गी फार्म लेकर जाता था, जहां पर किशोरी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इसके साथ तीन और लोग हैं जो कि छेड़छाड़ करते थे। युवक द्वारा रेप किए जाने से किशोरी गर्भवती हो गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर रौनापार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। रौनापार थाने के इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि इसमें पवन गौड़ पर धारा 376, पॉक्सो एक्ट, और एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि तीन और आरोपी पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में पवन गौड़, पवन का भाई मनोज गौड़, सुनील गौड़, उधम सिंह हैं। इन सभी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं