सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: नपं एवं कंपोजिट विद्यालय सरायमीर ने संयुक्त रूप से निकाला तिरंगा यात्रा

 


आजमगढ़। नगर पंचायत सरायमीर के खरेवां मोड़ से गुरुवार को नगर पंचायत सरायमीर एवं कंपोजिट विद्यालय सरायमीर के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा पूरे कस्बे में भ्रमण करते हुए थाना मोड़ पहुंच संपन्न हुई। इस दौरान लगे भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। 75वें स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की है। इस अवसर पर नगर पंचायत सरायमीर चेयरमैन प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव, क्षेत्राधिकारी फूलपुर गोपाल स्वरूप बाजपेयी, थानाध्यक्ष सरायमीर विवेक कुमार पांडेय, मास्टर अभिमन्यु यादव, भाजपा सरायमीर मंडल अध्यक्ष अनुपम पांडेय, शैलेश प्रजापति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं