सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: एक और मामले में बाहुबली रमाकांत यादव की जमानत खारिज

आजमगढ़। फूलपुर पवई सीट से बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की मुश्किलें कम होने के जगह लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। जेल में बंद रमाकांत यादव की एक और जमानत अर्जी बुधवार को एमपी-एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट में खारिज कर दी गई। रमाकांत के अधिवक्ता आद्या प्रसाद दूबे ने बताया कि लूट के मामले सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी।
मामला चकवल मतगणना स्थल पर एक कर्मी से लैपटॉप लूटने के प्रयास का है। पूर्व सांसद व वर्तमान में फूलपुर पवई सीट से सपा विधायक रमाकांत यादव पर सात मुकदमे दर्ज हैं। उनका नाम माहुल जहरीली शराब कांड के साथ ही विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान चकवल मतगणना केंद्र पर कर्मी से लैपटॉप लूट मामले में भी शामिल हो गया है


सर्वाधिक पढ़ीं गईं