सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: सरकार से जल्द नियुक्ति करने की मांग, गुस्सा

 

बैठक में 800 शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति 

आजमगढ़। बेसिक शिक्षा की 69000 भर्ती में चयन से वंचितों की बैठक सोमवार को कुंवर सिंह उद्यान में हुई। जिसमें निर्णय लिया कि यदि शीघ्र से शीघ्र सरकार द्वारा नियुक्ति नहीं कराई गयी तो सड़क पर उतर आंदोलन को बाध्य होंगे। 

 बैठक को संबोधित करते हुए आदर्श कुमार ने कहा कि बेसिक शिक्षा की 69000 भर्ती में चयनित 6800 शिक्षक नियुक्ति पाने के लिए परेशान है। पहले तो आरक्षण विसंगति के कारण चयन से ही बाहर हो गए थे। अभ्यर्थियों ने विसंगति का मुद्दा उठाकर आंदोलन किया। बाद में मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने से आरक्षण गड़बड़ी की जांच कराई गई। इसके बाद आरक्षित वर्ग में 6800 अभ्यर्थियों की एक चयन सूची 5 जनवरी 2022 को जारी की गयी लेकिन नियुक्ति अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि यदि हमारा चय कर नियुक्ति नही होती है तो आंदोलन करेंगे। बैठक में अंकित यादव, निन्हू यादव, शेर बहादुर यादव, प्रमोद यादव, अनिशा, अरूंधती गिरी, उमाशंकर विश्वकर्मा, संतोष गुप्ता, प्रवेश चौरसिया सहित अन्य चयनित मौजूद रहे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं