सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh : अनियंत्रित स्कार्पियो ने स्कूटी सवार युवती को रौंदा, मौत, शहर आ रही थी युवती

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सरैया बाजार के पास तेज रफ्तार स्कार्पियों ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। युवती को टक्कर मारकर स्कार्पियों चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। 

मृत युवती प्रीति यादव 19 पुत्री सितारे यादव बिलरियागंज थाने के जलालुद्दीन पट्टी की रहने वाली थी। युवती अपने निजी काम से सरैया बाजार होते हुए आजमगढ़ शहर आ रही थी। इसी बीच पटवध सरैया में नदी के निकट पुल के सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियों ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आस-पास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते स्कार्पियों सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने युवती को उपचार के ‌लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई। उधर घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले ‌लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों भी मौके पर पहुंच गए, युवती के शव को देख कोहराम मच गया। पुलिस गाड़ी का पता लगाने में लगी हुई है।  पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर वाहन सवार का पता लगाया जा रहा है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं