सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: तिरंगा लेकर बच्चों और अध्यापकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

 

लगे भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे

आम जनता से घरों पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

आजमगढ़। निजामाबाद कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज से आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत गुरूवार को शिक्षक और शिक्षिकाओं सहित बच्चों ने घर-घर तिरंगा अभिय़ान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान सभी ने आम जनता से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहराने का आह्वान किया।वहीं बच्चों ने वंदेमातरम, भारत माता की जय आदि के नारे लगाए।  जनता इंटर कालेेज के बच्चों ने गुरूवार को तिरंगा यात्रा निकाली और जनजागृति अभियान भी चलाया। यात्रा में बच्चे हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे, बच्चों ने स्वतंत्रता सप्ताह के तहत 13, 14 व 15 अगस्त को नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील भी की। तिरंगा यात्रा स्कूल से निकलकर पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए पुनः स्कूल में पहुंच संपन्न हुई। बच्चे इस दौरान भारत माता की जय आदि नारे लगाते चल रहे थे। प्रधानाचार्य अरुण कांत सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर रहे हैं। हमें हर घर तिरंगा लहरा कर देश के प्रति बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद कर नमन करेंगे। इस अवसर पर शौकत अली सिद्धकी, मदनलाल, विजय कुमार सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, सभापति तिवारी, राम सुधार, राहुल पाठक, सत्येंद्र पांडे, गिरीश यादव, गणेश सोनकर, सत्येंद्र सिंह, उमेश राय, रहमान, रंजीत सोनकर, महेंद्र प्रसाद सोनकर आदि शिक्षक शामिल थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं