सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: कंप्यूटर कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा की गला रेतकर हत्या

पुलिस शव पीएम को भेजा आरोपी की तलाश में जुटी

परिजनों में मचा कोहराम

महराजगंज। जिले के बारी गांव के पास शनिवार दोपहर नाबालिग छात्रा की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश के पास ही छात्रा की साइकिल भी पाई गयी। छात्रा की हत्या गला रेतकर की गई थी। उसकी गर्दन और हाथ पर चोट के निशान थे। परिवार के लोगों के मुताबिक वह घर से कंप्यूटर कोचिंग सेंटर जाने के लिए निकली थी।

 कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गजरा गांव निवासी संतोष सिंह की 16 वर्षीय पुत्री अंजू इंटर की छात्रा थी। अंजू प्रतिदिन जिले के ही इंदरपुर चौराहे पर कंप्यूटर सीखने जा रही थी। शनिवार को भी वह घर से कंप्यूटर कोचिंग सेंटर जाने के लिए निकली थी। घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव के पास खेत में शनिवार की दोपहर किसी ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया। स्थानीय लोग खेत की तरफ गए तो उनकी नजर साइकिल और छात्रा की लाश पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंच। शव की पहचान की कोशिश की गई तो उसकी पहचान अंजू के रुप में हुई। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस के मुताबिक छात्रा के गर्दन के अलावा हाथ पर भी चोट के निशान है। उसे बेरहमी से मारा गया है। छात्रा को क्यों और किसने मारा है पुलिस यह सुराग लगाने में जुटी है। मौके पर डाग स्क्वायड व फारेंसिक टीम भी बुला ली गई है लेकिन पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। परिवार के लोग भी किसी से दुश्मनी से इनकार कर रहे हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं