सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सरायमीर डीआईजी के नेतृत्व में फोर्स ने किया पैदल मार्च

आजमगढ़। गणेश चतुर्थी पर सरायमीर में बुधवार की शाम को डीआईजी अखिलेश कुमार और एसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। पैदल मार्च थाना से निकल कर पुलिस बूथ, सब्जी मंडी, पुराना थाना, चौक, महाजनी टोला, मवेशी खाना होते हुए थाना परिसर पहुंच संपन्न हुआ। इस अवसर पर एसपी यातायात सुधीर जायसवाल, थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय, एसआई विरेंद्र सिंह, हेड मुहर्रिर बनवारी यादव, अतुल प्रताप सिंह, हिमांशु सिंह, महिला कांस्टेबल सपना तिवारी, ऐश्वर्या पटेल, वंदना यादव आदि मौजूद रही।  ।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं