सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: गन्ने के खेत में मिला युवती का शव

छानबीन में जुटी पुलिस, शव पीएम को भेजा

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह गन्ने के खेत में एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है।

 जानकारी के अनुसार अतरौलिया थाना के मंगुरगढ़ के सिवान में सुबह गांव के लोग खेती किसानी कार्य से गए हुए थे। इस बीच कुछ लोगों ने गन्ने के खेत मेें एक युवती का शव देखा। इसके बाद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अतरौलिया थाना प्रभारी रूद्रभान पांडे दलबल के सा‌थ मौके पर पहुंच गए। गन्ने के खेत में युवती के शव को थाना प्रभारी ने पोस्टमार्टम को भेज दिया। उन्होंने बताया युवती के शव ‌की शिनाख्त सेल्हरापट्टी गांव निवासी मुन्नी निषाद पुत्री पृथीपाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार युवती गुरूवार की दोपहर तीन बजे के करीब घर से निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। थाना प्रभारी ने बताया‌ कि शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं