सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: गांजा तस्करी में मां-बेटी का गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, चार गिरफ्तार

दस किलो गांजा व 74900 रुपये किया बरामद

आजमगढ़। जिले की पुलिस को सोमवार को  गांजा तस्करी के अंर्तजनपदीय गिरोेह का पर्दाफाश किया। साथ ही तस्करी में लिप्त मां-बेटी सहित चार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से दस किलो गांजा, दो बाइक और गांजा बिक्री का 74900 रुपये बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। अब पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश है।

  प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर राजकुमार सिंह द्वारा हमराहियों के साथ क्षेत्र के दरियाबाद पुल के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुहम्मदाबाद की तरफ से पीट्ठू बैग लेकर दो बाइक पर से चार लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने संदिग्ध होने की आशंका पर उक्त दोनों बाइक सवारों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पिट्ठू बैग से 10 किलो गांजा व गांजा बिक्री के 74900 रूपये बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनांे बाइक भी जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपियों में बृजेश चौहान पुत्र बालदेव चौहान साकिन बिजहरी थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर, रमेश चौहान वर्ष पुत्र स्व. कन्हैया चौहान साकिन अमाव थाना सहाबगंज जनपद चंदौली, दिया उर्फ दीपू चौहान पुत्री स्व. खरपत्तू चौहान साकिन देवराज थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर, मंशा देवी उम्र पत्नी स्व. खरपत्तू चौहान साकिन देवराज थाना बहरियाबाद जिला गाजीपुर की रहने वाली है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि आरोपी विभिन्न जिलों में गांजा की तस्करी करते है। इसके गिरोह में और लोगों के होने की संभावना है। उनकी जांच की जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं