सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh:संस्थाओं-संगठनों ने धूमधाम से मनाया आजादी का पर्व





समाजसेवी गोविंद दूबे ने किया ध्वजारोहण

आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस समारोह सोमवार को शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं की ओर से ध्वजारोहण किया गया। 

 स्वतंत्रता दिवस समारोह सोमवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं की ओर से ध्वजारोहण किया गया। प्रयास संस्था ने स्मृति उपवन ध्वजारोहण कर वीर सपूतों को याद किया। इस क्रम में शिव सेवा समिति गौरी शंकर घाट पर गोविंद दूबे, पंकज पांडेय ने ध्वजारोहण किया। अंत में साक्षी पांडे ने सभी का आभार प्रकट किया। इसी क्रम में ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन के मुंडा स्थित कार्यालय पर समाजसेवी गोविंद दूबे ने ध्वजारोहण किया। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं