सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: दो दिवसीय जनपदस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लाकों से आए युवा और युवतियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

मुख्य विकास अधिकारी ने खिला‌ड़ियों को किया पुरस्कृत

आजमगढ़। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। पुरस्कार वितरण सीडीओ ने किया।
प्रतियोगिता के क्रम में पुरूष वर्ग की सौ मीटर दौड़ में अल्ताफ जावेद, 200 मीटर में राजन यादव, 400 मीटर में अयोध्या गोस्वामी, 800 मीटर में आनंद गौड़, 1500 में अरविंद कन्नौजिया और 3000 में नरेंद्र सरोज प्रथम रहे। इसी क्रम में लंबीकूद महाराजगंज के अयोध्या गोस्वामी और जेवलिन थ्रों में कोयलसा के रितिक सिंह प्रथम रहे। वहीं महिला वर्ग 100 और दो सौ मीटर में शकिना बानो, 400 में मुसकान बानो, 800 में रिंकी वर्मा, 1500 में किरन वर्मा, 3000 में किरन प्रथम रही। लंबी कूद और जेवलिन थ्रो में शकीना बानो प्रथम रही। वहीं पुरूष वर्ग वॉलीबाल में विकास खंड अतरौलिया और महिला वर्ग विकास खण्ड कोयलसा की टीम प्रथम रही। भारोत्तोलन पुरूष वर्ग के 55 किग्रा भारवर्ग में रामानुज यादव, 61 में विपुल यादव, 67 में सुदेश पांडेय, 73 में हिमांशु चौबे प्रथम रहे। भारोत्तोलन महिला वर्ग 45 किग्रा में काजल यादव प्रथम, 49 किग्रा में शकीना बानो, 55 किग्रा में राजनंदिनी यादव प्रथम रही।  दूसरे दिन हुए खेलों में कबड्डी में अजमतगढ़ प्रथम रही। कुश्ती पुरूष 50 किग्रा में अमरनाथ चौहान,  54 में दीपांशु, 58 में अभिषेक, 63 में रमाकांत प्रथम रहे। वहीं 200 मीटर दौड़ पुरूष में करन प्रथम रहे। लंबीकूद पुरूष में प्रदीप कुमार,  गोलाक्षेपण पुरूष में संजय सिंह, डिस्कस थ्रो़ मेें कर्मवीर सिंह प्रथम रहे। भारोत्तोलन पुरूष  56 किग्रा में आशुतोष राय, 69 किग्रा में अनिरूद्ध चौहान, 85 में शिवम राय प्रथम रहे। कबड्डी महिला में अजमतगढ़ की टीम विजेता रही। 200 मीटर दौड़ महिला शकीना बानो, 3000 मीटर दौड़ में किरन वर्मां प्रथम रही। लंबीकूद महिला में डिंपल पटेल,  गोलाक्षेपण महिला में अस्मिता, डिस्कस थ्रो में निक्की प्रथम रही। भारोत्तोलन महिला 53 किग्रा में शिक्षा यादव, 58 में साबरमती मौर्या, 63 में प्रिया चौहान विजेता रहीं।  समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ आनंद कुमार शुक्ला ने किया। अंत में राजनेति सिंह जिला युवा कल्याण अधिकारी ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उपक्रीड़ा अधिकारी राजनरायन, उपदुग्धशाला विकास अधिकारी सुधाकर प्रसाद, जिम्नास्टिक कोच मंगल प्रसाद, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, जगदीश प्रसाद यादव, भृगुनाथ सिंह, अमरनाथ सिंह, महेंद्र प्रताप अस्थाना, शरद कुमार वर्मा, रणधीर कुमार, मोहन राम आदि उपस्थित रहें।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं