सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सड़क हादसे में एक छात्रा सहित युवक की मौत

पुलिस ने दोनों शव भेजा पीएम को
गंभीरपुर और अतरौलिया में हुई घटना
गंभीरपुर में कार चालक पुलिस की हिरासत में

आजमगढ़। जिले के गंभीरपुर और अतरौलिया थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसों में एक छात्रा सहित दो की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं गंभीरपुर में हुए सड़क हादसे में पुलिस चालक को थाने पर बैठाए हुई। छात्रा सहित युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहवरिया बाजार के पास आज सुबह जौनपुर से आजमगढ़ की ओर जा रही अर्टिगा ने सड़क पार कर रही कक्षा 12 की छात्रा जमीन मोहम्मदपुर बिरही गांव निवासिनी सलोनी चौहान 17 पुत्री स्व. रविंद्र चौहान को धक्का मार दिया। कार चालक जौनपुर जिले के जाफराबाद थाना के रामनगर निवासी महेंद्र पाल घायल सलोनी को अपनी कार से इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव और कार चालक को लेकर गंभीरपुर थाने आई, शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। जबकि चालक को थाने में बैठा रखा है। मृतक दो भाई-बहन हैं। वहीं दूसरी घटना में सिकंदरपुर गांव निवासी अनिकेत 28 को बीती रात किसी काम से अतरौलिया बाजार आया था। वापस घर जाते समय रात साढ़े नौ बजे के सिकंदरपुर पेट्रोल पंप के पास एनएच 233 पर बाइक सवार अनिकेत को फैजाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।  अनिकेत उर्फ ऋषिकेश पांडे पुत्र वीरेंद्र पांडे दो भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की एक बहन माला पांडे है जिसकी शादी हो चुकी है, वही माता की कुछ दिन पहले ही मृत्यु हो गई थी। अनिकेत की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं