सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रामदर्शन के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा

 

‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा मुबारकपुर

आजमगढ। सठियांव बाजार में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता और पूर्व विधायक रामदर्शन यादव के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।  राष्ट्रभक्ति के गीतों पर झूमते भाजपा कार्यकर्ता रामदर्शन यादव के नेतृत्व में स्टेशन रोड से तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए और भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए भटौरा, लेदौरा होता हुए अशरफिया युनिर्वसिटी होते हुए मुबारकपुर पहुंचे। तिरंगा यात्रा के आगे-आगे चल रहे वाहन पर राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा था और देशभक्ति के गीत बज रहे थे। कार्यकर्ता पैदल हाथों में राष्ट्रीय लेकर करीब छह किमी की यात्रा कर जैसे ही मुबारकपुर कस्बे में प्रवेश किए सभी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में देवनाथ यादव, ओम प्रकाश यादव, मनीष यादव, मौलाना अजमल, मुमताज, दलसिंगार यादव, प्रदीप कुमार बालचंद चौहान, चद्रप्रकाश सिंह, सुनील यादव, डा गुलाब चौहान, दिलीप राजभर, उमेश यादव, विवेक शर्मा, सुनल जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, सुलेमान राइनी, राशिद लतीफ, जगदीश सोनकर, सफीउद्दीन, फखरे आलम, चंदन तिवादी, मनोज, सुलई यादव, बंसू यादव, दीपक यादव, अजीत, हरिदर्शन यादव, आशीष यादव, दसई यादव, जयप्रकाश यादव, सामू यादव आदि मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं