सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: खेल व युवा कल्याण मंत्री ने सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को किया सम्मानित

 

प्रदेश में बन रहा खेल का माहौल, खिलाड़ियों के लिए सुविधा में हुई वृद्धि

आजमगढ़। मलेशिया में 19वीं विश्व पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2022 में भारत की तरफ से 80-85 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग कर उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर थाईलैंड के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देकर देश का मान सम्मान बढ़ाते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। बीते छह अगस्त को जिले में आगमन पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया था। इस क्रम में जौनपुर में खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने जनसंपर्क कार्यालय में सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। क्वार्टरफाइनल मुकाबले तक पहुँचने पर उत्साहवर्धन किया।
बता दें कि सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने जुलाई 26-31 तक मेलाका, मलेशिया में आयोजित 19वीं विश्व पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में देश की तरफ से प्रतिभाग कर उज्बेकिस्तान को हराकर क्वार्टरफाइनल तक पहुचें थे, जहां कड़े मुकाबले में थाईलैंड से हार का सामना करना पड़ा। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है, उत्तर प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों का प्रोत्साहन राशि बढ़ाया है, प्रदेश में खेल का माहौल बन रहा है, प्रदेश के खिलाड़ी विश्व चैंपियनशिप सहित कॉमनवेल्थ गेम्स में बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहें हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को अपार संभावनाएं मिल रही हैं और खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं में वृद्धि हुई है। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश व देश का मान सम्मान बढ़ाते रहें, इनको उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। ज्ञात हो कि सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने विगत 2019 में आयोजित विश्व चैंपियनशिप, थाईलैंड में देश की तरफ से खेलते हुए कांस्य पदक जीता था तथा लगातार राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2021 में स्वर्ण पदक व राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2022 में कांस्य पदक जीता था तथा फेडरेशन कप में भी स्वर्ण पदक जीतकर जिले व प्रदेश के मान सम्मान बढ़ाते रहै हैं।इस अवसर पर भाजपा नेता पुष्पेंद्र त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो परविंद चौहान, श्रीकांत सोलंकी, मयंक श्रीवास्तव, केशव सिंह, चन्द्रहास राय भोलू,अमन श्रीवास्तव उपस्थित रहें।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं