सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

आजमगढ़। जीयनपुर थाना क्षेत्र की निवासिनी एक नाबालिग से रेप का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजनों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने मऊ निवासी युवक सत्यम को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता नाबालिग है, ऐसे में आरोपी ने बहला-फुसलाकर अपहरण के साथ रेप की घटना को भी अंजाम दिया है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने वांटेड सत्यम पुत्र हरिलाल हरिजन को गिरफ्तार कर लिया है। सब इंस्पेकटर सौरभ कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है, जहां से जेल भेजा जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं