सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: कैदी को लेकर आजमगढ़ आ रहा वाहन पलटा, चालक घायल


पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मिल्कीपुर के पास हुआ हादसा

आजमगढ़। पवई थाना के  मिल्कीपुर गांव के पास पेशी के लिए कैदी का लेकर आ रहा वाहन बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुई इस घटना में वाहन चालक घायल हो गया। जबकि कैदी और दो सिपाही बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जिला कारागार में बंद एक कैदी को लेकर जेल का वाहन आजमगढ़ न्यायालय पेशी पर आ रहा था। कैदी वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पवई थाना अंतर्गत मिल्कीपुर गांव के पास पहुंच ही था कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कैदी वाहन का चालक नीरज कुमार (42) निवासी जिला रायबरेली घायल हो गए। उनके बाएं कान के पास चोट आयी है। वहीं वाहन में सवार कैदी व दो सिपाही बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और सुल्तानपुर जेल से आजमगढ़ न्यायालय पेशी पर जा रहे कैदी को अपनी कस्टडी में ले लिया।

पलटे वाहन के साथ सेल्फी लेने की लगी थी होड़

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर से कैदी को लेकर आ रहा वाहन बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सभी में पलटे वाहन के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं