सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सत्य के साथ खड़ी रहने वाली पार्टी है कांग्रेसः राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल

दिल्ली में महंगाई पर हल्लाबोल महारैली में आजमगढ़ की रहेगी ऐतिहासिक भागीदारी

बैठक में राजनैतिक मुद्दों और वर्तमान राजनैतिक परि‌स्थितियों पर हुई चर्चा 

आजमगढ़। नगर के कोल बाजबहादुर स्थित एमएएम गर्ल्स कालेज में कांग्रेस पार्टी की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश (पूर्वी जोन) सत्यनारायण पटेल का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने और संचालन पीसीसी सदस्य मुन्नू यादव ने किया। बैठक में विभिन्न राजनैतिक मुद्दों और वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों पर विचार विमर्श हुआ।

राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्य के साथ खड़ी रहने वाली पार्टी है वहीं बीजेपी सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने में लगी है। ईडी, सीबीआई से कांग्रेस को छोड़ कर सारा विपक्ष डरा हुआ है। सिर्फ कांग्रेस पार्टी तानाशाह सरकार के विरुद्ध सड़क से संसद तक संघर्ष कर रही है। सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी के आवाह्न पर चार सितंबर 2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में मंहगाई पर हल्लाबोल महारैली आयोजित की गयी है। आजमगढ़ कांग्रेस के पूर्व के संघर्षों को देखते हुये हमें विश्वास है रामलीला मैदान में आजमगढ़ कांग्रेस की ऐतिहासिक भागीदारी होगी। बीजेपी सरकार को को मंहगाई कम करने के लिये कांग्रेस पार्टी बाध्य करेगी। उप्र कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि आजमगढ़ कांग्रेस के लोगों की रामलीला मैदान में मंहगाई के विरुद्ध महारैली में अपनो जबरदस्त उपस्थित दर्ज करायेगी। इस क्रम में महासचिव मणींद्र मिश्र, उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज कुमार गौतम, सचिव सच्चिदानंद पांडे ने चार सितंबर की रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रामअवध यादव, सच्चिदानंद पाण्डेय, रमेश राजभर, सुमन कुमार सिंह, नजम शमीम शहर अध्यक्ष, राना खातून, राम प्रताप यादव, बेलाल अहमद मनोज कुमार सिंह, तेजबहादुर यादव, अजीत कुमार राय, पुनवासी प्रजापति, अंसार अहमद, जगदम्बिका चतुर्वेदी, रविकांत त्रिपाठी, अमर बहादुर यादव, डा. हेमंत, चंद्रपाल यादव, रामगनेश प्रजापति, संदीप कपूर, विवेक राय, सुरेंद्र सिंह, शीला भारती, सीमा भारती, अंजली पांडेय, ज्ञानमती मौर्य, सोनू प्रजापति, शाहिद खान, शशिकांत पांडेय, देवमुनि राजभर, इम्तियाज अहमद, रामानंद सागर, मिर्जा शाने आलम बेग, शाहिद सादाब, जावेद मंदे, सुधाकर पाठक, अशोक सिंह, रविशंकर पांडेय, अंशुमाली राय, मो. आबिद, राजदेव कन्नौजिया, रियाज अहमद, अहेमर वकार, प्रेमलता, रिंकू चौहान, ओंकार सिंह, उमेश सरोज, चंद्रकांत मिश्र, आदित्य सिंह, दीनदयाल मिश्रा आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रवक्ता कांग्रेस पार्टी आजमगढ़ ओंकार पाण्डेय ने सभी का आभार प्रकट किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं