सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पंचायत सहायक ने दो बच्चों संग ट्रेन से कटकर दी जान

बेटे की आंखों का ऑपरेशन कराकर लौटी थी महिला चार माह पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास रानी की सराय। सराय रानी रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से पंचायत सहायक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देर शाम मृतकों की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भौतर गांव निवासी खुशबू यादव (28), उसके तीन वर्षीय बेटे वैदिक यादव और 13 माह के बेटे आदिविक यादव के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, महिला के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। खुशबू भौतर गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात थी। उसकी ससुराल तहबरपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में थी। पति विपिन यादव लुधियाना में रहकर काम करता है। पति के मुताबिक, बड़े बेटे वैदिक की दोनों आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए वह 23 अक्तूबर को पत्नी और दोनों बच्चों के साथ वाराणसी गया था। ऑपरेशन के बाद 25 अक्तूबर को सभी मदारपुर स्थित घर लौट आए। 27 अक्तूबर को विपिन पत्नी को उसके मायके भौतर गांव छोड़कर चला गया था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे खुशबू दोनों बच्चों के...

Azamgarh: पीएम मोदी के किए कार्यो से देश में आया युगांतकारी परिवर्तन

‘मोदी एट ट्वेंटी’ लोगों के प्रेरणादायक: अनूप गुप्ता

राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में संगोष्ठी 

आजमगढ़। भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 वर्षो के अपने गुजरात के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में अभूतपूर्व कार्य किए। इसी प्रकार विगत 2014 से प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित कर देश की आम जनता के लिए ऐसे कार्य किए हैं जिससे युगांतकारी परिवर्तन आया है। 20 वर्षो के उनके देश के लिए किए गए सेवा कार्यों पर मोदी एट  ट्वेंटी किताब का विमोचन कुछ दिनों पूर्व किया गया। जिसका विषय हम सभी के जीवन के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने उक्त बातें सोमवार को भारतीय जनता पार्टी लालगंज की ओर से को देवगांव ‌क्षेत्र स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘मोदी एट ट्वेंटी’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करने के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने समाज के सबसे निचले पायदान के बारे में सोचने का कार्य किया, उनके लिए सपना देखने के साथ ही सपने को पूरा करके भी प्रधानमंत्री ने दिखाया है, चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ो लोगों को जिसके घर पर पक्की छत नही हो उन्हें आवास बनवाकर देना हो, आयुष्मान कार्ड बनाकर गरीबों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज़ हो, महिलाओं के लिए करोड़ो इज्जतघर बनवाने से लेकर कर के लोगों को राष्ट्र भावनाओं से ओतप्रोत करते हुए मुद्रा बैंक योजना से जोड़कर उन्हें सामर्थवान बनाने का कार्य नरेंद्र मोदी ने किया है, उन पर लिखी पुस्तक ‘मोदी एट ट्वेंटी’ सिर्फ एक व्यक्ति के बारे में नही है, बल्कि एक एक व्यक्तित्व के बारे में है जिसकी प्रस्तावना स्वयं भारत रत्न लता मंगेशकर ने लिखी है तथा खेल, उद्योग, सिनेमा, राजनीति सहित कई क्षेत्रों के 20 नामचीन हस्तियों ने इनके बारे में इस पुस्तक में लिखा है जो को पढ़ने व एक व्यक्तित्व के बारे में जाने योग्य है। इसी के कारण आज हमारे देश के प्रधानमंत्री विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता के रूप में जाने जाते है। पूर्व प्राचार्य डा. सत्येंद्र सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी इस 21 वीं शताब्दी के अब तक के सबसे प्रसिद्ध व लोकप्रिय नेता है, गरीबों, महिलाओं, युवाओं, हर वर्ग के लिए कार्य करने के कारण उन्हें सभी जाती वर्ग के लोगों का आशीर्वाद मिलता है इसलिए विश्व में कहीं भी जाते हैं तो भारत माता की जयकार के साथ नरेंद्र मोदी के भी नारे सुनने को मिलता है। उनके बारे में लिखी यह पुस्तक हमनें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।इस अवसर पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, देवगांव के असिस्टेंट प्रो. विभूति नारायण मिश्रा, अशोक यादव, डा. विनीत श्रीवास्तव, डा. अनूप नारायण, डा. तौफ़ीक़ अहमद, डा. पीएस पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनयन सिंह, चंद्रजीत सिंह, योगेंद्र राय, शेरबहादुर सिंह, हरीश तिवारी, जयप्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने और संचालन जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं