सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पिता के हत्यारे की पुलिस से मुठभेड़, गिरफ्तार

पु‌लिस पर फायर कर भाग रहे आरोपी को लगी गोली

आज़मगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गॉव में पिता की हत्या के आरोपी पुत्र को पुलिस ने शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। आला कत्ल की बरामदगी के दौरान हत्यारोपी तमंचे से पुलिस पर फायर कर भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि बुधवार की रात जिवली गांव निवासी बालकिशुन की उसके पुत्र बबलू ने लाठी व ईंट से हमला कर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी इसरावती ने घटना के बाबत पुत्र बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शुक्त्रस्वार की शाम हत्यारोपी पुत्र को जिवली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस आला कत्ल की बरामदगी के लिए उसे ले गई। इसी दौरान उसने पहले से छिपा कर रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया और भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली हत्यारोपी बबलू के पैर में लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि मेरे पिताजी मुझे प्राय: काम धंधा करने को लेकर ताना मारते रहते थे। जिसके चलते ही उसने घटना को अंजाम दिया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं