सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: फूलपुर में एसडीएम ने पॉलीथिन के खिलाफ की छापेमारी

एक क्विंटल प्रतिबंध प्लास्टिक बरामद

एक लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया

आजमगढ़। फूलपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए उपजिलाधिकारी ज्ञान चन्द गुप्ता के द्वारा फूलपुर नगर में छापेमारी की गई। इस दौरान दुकानदारों से एक लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया। छापेमारी के दौरान नगर के व्यापारियों में हड़कम्प मच गया।

छापेमारी में एक क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद किया गया और डेढ़ लाख रुपए दुकानदारों से जुर्माना लगाया गया। डीएम के निर्देश पर शनिवार को फूलपुर उपजिलाधिकारी एवं नगर प्रशासक और अधिशासी अधिकारी दिनेश चन्द आर्य के द्वारा फूलपुर नगर में सिंगल यूज अभियान के तहत छापेमारी अभियान चलाया गया।  छापेमारी अभियान फूलपुर नगर के शंकर तिराहा, शनिचर बाजार, चुना मंडी, मंगल बाजार में प्लास्टिक के रोकथाम के लिए छापेमारी की गई। उपजिलाधिकारी एवं नगर प्रशासक ज्ञान चन्द गुप्ता ने बताया कि सरकार के द्वारा प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगा दिया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी के आदेश पर फूलपुर नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी में लगभग डेढ़ क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद किया गया है। लगभग डेढ़ लाख रुपये दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया है। दोबारा पॉलीथिन का प्रयोग करते मिलने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई। इस अवसर अधिशासी अधिकारी दिनेश चन्द आर्य, सुजीत यादव, सुधीर रावत राम सूरत गौड़, अनुपम आदि लोग रहे ।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं