सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh:महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर दिया धरना, किया चक्का जाम




जाम कर रहें कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर ले गई पुलिस

जनहित मुद्दों को लेकर जारी रहेगा संघर्ष, झुकेंगे नहीं

: प्रवीण सिंह

आजमगढ़। महंगाई बेरोजगारी के विरोध में शुक्रवार को  ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कार्यालय से जुलूस निकाला।  नारेबाजी करते हुए अग्रसेन चौराहा नेहरू हाल होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचा। जहां कांग्रेसी धरने पर बैठ गए और सड़क को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेसियो को हिरासत में ले लिया और वैन से पुलिस लाइन ले गई। 

जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा देश में रिकॉर्ड बेरोजगारी एवं डीजल पेट्रोल एलपीजी तथा दालों एवं कुकिंग आयल की मूल्य वृद्धि ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। खाद्य सामग्रियों प्री पैक्ड आनाज आटा चावल शहद दही तथा अन्य दुग्ध उत्पादों पर जीएसटी लगाने से मंहगाई और बढ़ गयी है। आम आदमी मंहगाई की मार से पूरी तरह त्रस्त है। सरकार द्वारा जल्दीबाजी में थोपी गयी अग्निपथ योजना में कई जोखिम हैं जिसने सशस्त्र बलों की वर्षो से चली आ रही परंपराओ और लोकाचार और देश के करोड़ों युवाओं के आकांक्षाओं को नष्ट कर दिया है। देश के युवा हताश एवं निराश हैं। सरकार तानशाही पर उतारू है सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।




लोकतांत्रिक देश मे आंदोलन करना भी गुनाह हो गया है। सरकार लगातार अपने तंत्र के माध्यम से आंदोलनों को कुचलने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी किसी भी हाल में सरकार के आगे घुटने नहीं टेकेगी। जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। गिरफ्तार होने वालों में अवधेश कुमार सिंह, रमेश राजभर, नजम शमीम, मनोज कुमार सिंह, मुन्नू यादव, ओंकार पाण्डेय, पूर्णमासी प्रजापति, तेजबहादुर यादव, अमर बहादुर यादव, अजीत कुमार राय, अरविंद पाण्डेय, जगदम्बिका चतुर्वेदी, राम गनेश प्रजापति, मिर्जा शाने आलम बेग, जावेद मंदे,शीला भारती, मो. आमिर, अंजली पाण्डेय, मो० शाहिद खान, रीता मौर्य, हफीज खान, रविशंकर पाण्डेय, अंशुमाली राय, सुधाकर पाठक, इश्तियाक अहमद, नदीम अहमद, जीशान अहमद,  शैलेन्द्र सिंह, शशिकान्त पाण्डेय, सुरेन्द्र तिवारी, आनंद सिंह, अरविंद सिंह, घनश्याम सिंह, अविनाश विश्वकर्मा, जयराम, शंभू शास्त्री, वृजेश पाण्डेय, रिजवान अख्तर, मुजाहिद आदि लोग थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं