सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अमरूद के पेड़ पर अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

फांसी लगाने का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा

आजमगढ़। पवई थाना के छज्जोपट्टी गांव में बुधवार की रात अमरूद के पेड़ में राजगीर का शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। वहीं राजगीर की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पवई थाना क्षेत्र के छज्जोपट्टी निवासी सुरेश हरिजन 50 पुत्र नेपाली हरिजन राजगीर का काम करता था। बीती रात लगभग दस बजे वह शौच के लिए घर से निकला। परिवार के लोग बताते हैं कि उसके बाद काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा। राम को बारह बजे के आसपास सुरेश की पत्नी उठी तो कमरे में नहीं पाया, तो बाहर आकर देखा कि घर से थोड़ी ही दूर स्थित एक अमरूद के पेड़ की डाली पर रस्सी के सहारे सुरेश का शव लटका हुआ था। पत्नी ने शोर मचाया आसपास के लोग इकट्ठा हुए और सुरेश को पेड़ से नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले गए। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार पुत्र हैं। फांसी लगाने का कारण पति-पत्नी में विवाद बताया जा रहा है। उधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।  


सर्वाधिक पढ़ीं गईं