सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

Azamgarh: कांग्रेस ने निकाला आजादी की गौरव यात्रा, नगर में किया भ्रमण

प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का कांग्रेसजनों ने दिया संदेश

महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सूर्यवंश पुरी के पुत्र को किया सम्मानित  

आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे देश में प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश देने के लिए आयोजित आजादी की गौरव यात्रा का शुभारंभ गुरूवार को सदर विधानसभा से हुआ। इस क्रम में सदर के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश राजभर के नेतृत्व में गौरव यात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरंभ की गई।   गौरव यात्रा की शुरूआत मुख्य अतिथि उप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह

ने तिरंगा थमा कर रवाना किया। गौरव यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सबसे आगे चल रहा था, उसके पीछे कांग्रेसी भारत माता की जय और आजादी की लड़ाई में शामिल महापुरुष अमर रहे का नारा लगाते चल रहे थे। गौरव यात्रा डीएवी कॉलेज से होते हुये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार सिंह के एलवल स्थित आवास पर पहुंची, वहां मुख्य अतिथि एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सूर्यवंश पुरी के पुत्र जोगेंद्र पुरी को सम्मानित किया। उसके उपरांत पदयात्रा चौक नगरपालिका होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय कार्य कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के निर्देश पर पूरे देश में आजादी की गौरव यात्रा निकाली जा रही है। इसके माध्यम से आजादी के संघर्ष के दौरान कांग्रेस के झंडे के नीचे करोड़ों युवाओं ने जो कुर्बानी दी है। नेहरू और इंदिरा जी के नेतृत्व में जो देश का निर्माण हुआ और दुनिया के सामने भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर कर सामने आया। आज आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है देश में जो महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है संविधान की अनदेखी हो रही है पिछड़े वंचित लोगों के अधिकारों में जो कटौती हो रही है जो देश के संसाधन थे जिसे कांग्रेस सरकारों ने बनाया था। उसे सरकार अपने पूंजीपति मित्रों के हाथों बेचने का काम कर रही है आज देश बर्बादी की ओर जा रहा है। देश को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी गौरव यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी जनता से सीधा संवाद कर रही है कांग्रेस पार्टी ही देश को बचाने का काम करेगी। जैसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ो नारे के साथ करोड़ों देशवासियों ने कांग्रेस के झंडे के नीचे अंग्रेजों को भगाकर देश को आजाद कराने का काम किया उसी तर्ज पर अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता अहंकारी तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्प हैं। गौरव यात्रा में डा. लालती देवी, रामप्रताप यादव, चंद्रपाल यादव, मुन्नू यादव, अंसार अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, ओंकार पांडेय, अजीत कुमार राय, अरविंद पांडेय, श्याम देव यादव, राना खातून, जगदंबिका चतुर्वेदी, डा. अंबेश कुमार गौतम, अमर बहादुर यादव, विशाल दुबे, जावेद मंदे, प्रिंस सिंह राजपूत, शाहिद खान, शीला भारती, डा. हेमंत, किरन कुमारी, मिर्जा शाने आलम बेग, शैलेंद्र सिंह, सुधाकर पाठक, हरेंद्र सिंह, अशोक जैसवार, सोनू प्रजापति, श्याम सिंह, नगीना प्रसाद मौर्य, केशव यादव, निखिल पांडेय, विकास वर्मा, रियाजुल हसन, मुलायम निषाद,शंभू शास्त्री, अमित कुमार श्रीवास्तव, सुनील आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं