सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: शादी का झांसा देकर रेप करने वाला गिरफ्तार

 

आरोपी ने बनाया था आपत्तिजनक वीडियो

वायरल करने की देता था धमकी 

आजमगढ़। शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोपी को पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पु़लिस को दिए शिकायती पत्र में परिजनों ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो के आधार पर लगातार वायरल करने की धमकी देकर रेप करता था। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।मामले की जांच कर रहे रौनापार थाने के इंस्पेक्टर अखिलेश चन्द्र पांडेय ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी राहुल राजभर को हिरासत में ले लिया है। आरोपी को जोकहरा चौराहे से हिरासत में लेकर न्यायालय पेश किया जा रहा है, जहां से जेल भेजा जाएगा। आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बनाया था। इसके बाद से लगातार जान से मारने और वायरल करने की धमकी देकर रेप की घटना को अंजाम देता था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं