सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: ‘हरे रामा रिमझिम बरसे पनिया’ कजरी पर थिरकी नारी शक्तियां

सावन सुंदरी बनी अनामिका, सावन नृत्य की विजेता रही विदुषी

सावन के अंतिम सोमवार को नारी शक्ति सावन उत्सव 2022 का आयोजन

आज़मगढ़। नारी शक्ति संस्थान की  ओर से सावन के अंतिम सोमवार को नगर के श्री अग्रवाल धर्मशाला सभागार में नारी शक्ति सावन उत्सव-2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कजरी से हुआ। इस दौरान ‘हरे रामा रिमझिम बरसे पनिया, झूले सिया रनिया ए हरि’ व ‘पिया मेंहदी मंगा दा मोती झील से, जाकरे साइकिल से ना’ कजरी गीतों ने सभी का मनमोह लिया।  संस्था सचिव डॉ पूनम तिवारी ने बताया कि संस्था ऐसे कार्यक्रमो का आयोजन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के संवर्धन के लिए करती है। कार्यक्रम के माध्यम से संस्था अपनी लोक परम्पराओ को अपनी नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य विगत कई वर्षों से अनवरत करती चली आ रही है जिससे अपनी लोक परम्पराओ को अक्षुण्य बनाया जा सके। इसके बाद सावन उत्सव के तहत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

जिसमे सावन सुंदरी प्रतियोगिता में अनामिका प्रजापति विजेता रही। वहीं सावन गीत (कजरी) प्रतियोगिता की विजेता अंशु अस्थाना, सावन नृत्य प्रतियोगिता की विजेता विदुषी अस्थाना, सावन मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता नीतू कश्यप रहीं। विजेताओं को सावन सुंदरी ताज, श्लेष, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं संस्कार शॉपिंग सेंटर की तरफ से विजेताओं को एक हजार एक सौ रुपये की खरीदारी के लिए कूपन दिए गए। अध्यक्षता कर रही अर्चना वत्सल ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन अंशु अस्थाना ने किया।




 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं