सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: नौकरी का झांसा देकर होटल में बुला महिला से दुष्‍कर्म

वीडियो वायरल कर देह व्यापार करने का दबाव बनाने का भी आरोप

पीड़िता ने व्यापारी के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर, मुकदमा दर्ज

लखनऊ। एक महिला होटल में नौकरी का झांसा देकर एक व्यापारी पर दुष्कर्म करने के साथ ही वीडियो वायरल करने के की धमकी देकर देह व्यापार के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने उक्त व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। 

  एक महिला ने होटल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर व्यापारी कौशल कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, कौशल ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और फिर उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाकर अब वह ब्लैकमेल कर रहा है और देह व्यापार के लिए उकसा रहा है। पीड़िता ने इस संबंध में विभूतिखंड कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर डा. आशीष मिश्र का कहना है कि महिला ने बताया कि उसका पति से अलगाव हो चुका है। बीती छह मई को वह पारिवारिक न्यायालय गई थी। जहां उसकी मुलाकात कौशल कुमार से हुई थी। बातचीत के दौरान कौशल ने उससे दोस्ती कर ली थी। कौशल ने एक होटल में नौकरी लगवाने की बात कही। होटल पहुंची तो कौशल उसे कमरे में बंद कर वहां से चला गया। कुछ देर बाद एक दूसरा व्यक्ति वहां पर आया। वह दबाव बनाने लगा। इस बीच कौशल ने फोन कर उसके साथ गलत काम करने को कहा। अनजान व्यक्ति ने कहा कि इसके लिए उसने कौशल को रुपये भी दिए है। देर रात किसी तरह होटल के कमरे से भागकर वह घर पहुंची। मंगलवार की शाम विभूतिखंड कोतवाली पहुंचकर महिला ने तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं