सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

Azamgarh: हाईस्कूल इंप्रूवमेंट परीक्षा को केंद्र निर्धारित

आजमगढ़। हाईस्कूल इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंट परीक्षा-2022 के लिए अर्ह परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं (आंतरिक मूल्यांकन) 22 से 24 अगस्त तक होगी।

डीआइओएस उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उक्त परीक्षाओं के लिए संबंधित विद्यालय राजकीय बालिका इंटर कालेज रैदोपुर में गृह विज्ञान एवं शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व भूगोल का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा विद्यालय के प्रधानाचार्य कराएंगे। छात्र-छात्राओं के लिए यह अंतिम अवसर है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं