सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सिवान में गौकशी कर रहे ‌थे तस्कर, ग्रामीणों को देख भागे

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की भोर में सिवान में गौकशी कर रहे तस्कर ग्रामीणों को देख कटा मांस आदि पिकअप पर लादकर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

 जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चिवटहि ग्रामसभा के पोखरे के किनारे सिवान में बुधवार की भोर ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे। इस बीच सिवान आठ से दस की संख्या में मौजूद कुछ लोगों को गौकशी करते देखा। शोर मचाने पर गौतस्कर वहां से मांस सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गौतस्करों की धर-पकड़ के लिए कई टीमें बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं गंभीपुर चौकी प्रभारी शिव सागर यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। बताया कि जल्द ही गौतस्करों को पकड़ लिया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं