सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: हरीश चौहान को अर्पित की श्रद्धांजलि

आजमगढ़। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा द्वारा जिला सहकारी बैंक में मंगलवार को शोकसभा आयोजित‌ की गई। इस दौरान वरिष्ठ फोटोग्राफर हरीश चौहान के निधन पर दुख व्यक्त किया। दो मिनट का मौन रखा और दुख जताया। अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय ने की। श्रद्धांजलि देने वालों में ब्राह्मणसभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष सौरभ उपाध्याय,  बंशीधर पाठक,  भाजपा नेता ब्रजेश दुबे, अभिषेक उपाध्याय, अशोक कुमार तिवारी,गणेश पाठक रितेश पाण्डेय आदि शामिल रहे !


सर्वाधिक पढ़ीं गईं