सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: महापुरूषों की प्रतिमा की सफाई कर दी श्रद्धांजलि


आजमगढ़। देश भर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों में अभियान के तहत रक्षाबंधन पर्व पर महापुरुषों के प्रतिमाओं की सफाई की। पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नगर अध्यक्ष व जिला कार्यसमिति सदस्य विनय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में हर्रा की चुंगी स्थित अमर सपूत चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को स्नान करा कर माल्यार्पण करते हुए तिरंगा लहराया गया और मिठाइयां बांटी गईं। इस क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बाबा भीमराव राम आंबेडकर, श्री अग्रसेन की प्रतिमा और महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम को विराम दिया गया। इस अवसर पर शासन से नामित सभासद विनय प्रकाश गुप्त के साथ डॉ श्याम नारायण सिंह, राजेश सिंह महुआरी, धर्मेंद्र सिंह, संतोष शिल्पकार, बूथ अध्यक्ष अविनाश गुप्त, सेक्टर संयोजक अच्छे लाल साहू, संदीप सोनकर उर्फ टेलू, रजनीश राय, वहाब भाई प्रधान, तारिक अहमद एवं उषा आर्या, शैल राय, अनीता मौर्या सतीश गुप्त, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं