सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: नगर कोतवाल लाइन हाजिर



आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक ने शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा न कस पाने पर नगर कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं की गई है। बताते चलें कि  पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य ने धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जनपद आजमगढ़ को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया। निरीक्षक धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना क्षेत्र में होने वाली चोरी और चैन स्नैचिंग जैसी घटनाओं का अनावरण न कर पाने तथा कार्य में शिथिलता पाए जाने पर एसपी ने उक्त कार्रवाई की है। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं