सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: निलंबित सिपाही पर बुजुर्ग को पीटने का आरोप

बुजुर्ग की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। ‌कप्तानगंज थाना क्षेत्र निवासी त्रिवेणी नाथ दूबे 80 एक पैर से दिव्यांग हैं। पीड़ित ने  थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक निलंबित सिपाही ने उन्हें पीटा है,  कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  भवनपुर निवासी बुजुर्ग त्रिवेणी नाथ दूबे के अनुसार निलंबित सिपाही ने उन पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद वहां से भाग निकला। त्रिवेणी दूबे का कहना है। कि आए दिन किसी न किसी व्यक्ति आरोपी उलझता रहता है। निलंबित सिपाही की कई बार शिकायत हो चुकी है। इसके बावजूद उसकी आदतों में सुधार नहीं हो पा रहा है। पीड़ित ने कप्तानगंज थाने में आज तहरीर दी है। दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद के वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं