सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: भूपेंद्र ‌सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में हर्ष

आजमगढ़। कैबिनेट मंत्री व विधानपरिषद सदस्य भुपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कैबिनेट मंत्री व सदस्य विधान परिषद भुपेंद्र सिंह को भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि अभी कल ही कैबिनेट मंत्री भुपेंद्र सिंह आजमगढ़ आए थे हम सभी सौभाग्यशाली है कि यहां से लखनऊ पहुंचते ही उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया । हम शीर्ष नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद उपाध्याय , अवनीश मिश्रा, आनंद सिंह, धर्मेंद्र सिंह अवनीश चतुर्वेदी युवा विवेक सिंह ,प्रवीण मिश्रा, विनय प्रकाश गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, राजीव शुक्ला, अभिनव श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं