सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Azamgarh: कटरा के भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, जमकर चखा प्रसाद

                                लगेे हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कटरा

अभिषेक जायसवाल दीनू के सहयोग से हुआ आयोजन

आजमगढ़। सावन के अंतिम सोमवार को भोले भंडारे के दर्शन को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस क्रम में सोमवार को नगर के कटरा स्थित शिवमंदिर के पास समाजसेवी अभिषेक जायसवाल दीनू के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने भोले भंडारी का प्रसाद चखा। 
सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिवालायों में भोले को जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिरों की भव्य सजावट की गई थी। इस क्रम में नगर के कटरा मुहल्ले में भव्य विशाल भंडारे का आयोजन समाजसेवी अभिषेक जायसवाल दीनू की देखरेख में किया गया। सावन के सोमवान के अंतिम दिन सुबह मंदिर में विधि-विधान से पूजन के बाद शाम को मंदिर के पास ही आयोजित भंडारे में भक्तों ने पूजा-अर्चन के बाद हर-हर महादेव के जयकारे के साथ प्रसाद चखा। भक्तों द्वारा लगाए जा रहे हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। अभिषेक जायसवाल दीनू ने बताया कि लगभग एक महीने के अंदर नगर में कुल 41 भंडारों का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग आजमगढ़ नगर के एक लाख लोगों ने भोजन किया और प्रसाद ग्रहण किया। ऐसा महसूस होता है यह प्रथा अगर हमेशा चलती रहे निश्चित तौर से शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा और प्रभु की असीम कृपा हम लोगों के ऊपर बरसती रहेगी। इस क्रम में सावन के अंतिम सोमवार को कटरा मुहल्ले में आयोजित भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सभासद हरिश्चंद्र सोनकर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं