सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अनियंत्रित आर्टिका डिवाइडर से टकराई, बाइक सवार सहित चार की मौत

मृतकों में एक मासूम भी शामिल, कार सवार महिलाओं की हालत गंभीर, सदर रेफर
मौके पर पहुंचे सीओ लालगंज और बरदह थानाध्यक्ष

ठेकमा। बरदह थाना के भगवानपुर पुलिया के पास शनिवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे एक अनियं‌‌त्रित आर्टिका डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में वहीं बगल से गुजर रहा बाइक सवार कार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो पुरूष सहित एक मासूम की भी मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो महिलाएं घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल केे लिए रवाना हो गई। जबकि मृतकों का शव पीएचसी ठेकमा पर रखा गया है। वहीं सूचना पर मौके पर सीओ लालगंज पहुंचे थे।

 जानकारी के अनुसार शनिवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे आजमगढ़ से आ रही आर्टिका बरदह थाना के भगवानपुर पुलिया के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। आस-पास के लोगों का कहना था कि कार हवा उछलते हुए काफी दूर तक गई। वहीं इस दौरान उधर से गुजर रहा एक बाइक सवार कार की चपेट में आ गया। जिससे बाइक पर सवार तीन लोगों घायल हो गए। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोग उपचार के लिए पीएचसी ठेकमा ले गए। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक बाइक सवार सुशील सरोज 32 पुत्र बैजनाथ बरदह थाना के मिर्जा जगदीशपुर का निवासी थी। उधर आर्टिका में सवार पांच लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कार से बाहर निकाला गया। जब तक लोग घायलों को उपचार के ‌लिएअस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते उसमें सवार दो पुरूष सहित एक मासूम की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार के लिए सदर ले जाया गया। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर बरदह थानाध्यक्ष संजय पहुंच राहत बचाव कार्य में जुट गए थे, जबकि थोड़ी ही देर बाद सीओ लालगंज रघुवंशी भी मौके पर पहुंच गए थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं