सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: महिला की अश्लील वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार

 खिड़की से महीनों से आरोपी बना रहा था वीडियो

पीड़िता से मिलने और एक लाख रूपए की डिमांड

आजमगढ़। जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में महिला का अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अबु जैश पुत्र मुस्ताक अहमद ग्राम खंडवारी का रहने वाला है। पीड़िता के पति बाहर नौकरी करते हैं। ऐसे में जब पीड़िता अपने पति से बात करती थी और नहाते समय खिड़की से आरोपी ने वीडियो बना लिया। यह अश्लील वीडियो आरोपी ने महिला के व्हाटसएप्प पर भेजकर मिलने और एक लाख रूपए की डिमांड की। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में महिला ने ब्लैकमेल के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। इस बात की जानकारी जब पीड़िता ने अपने पति को दी तो पति ने पत्नी को मुकदमा दर्ज कराने की बात बताई। पीड़िता की शिकायत पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी इससे पूर्व भी एक महिला को ब्लैकमेल कर चुका है, पर लोकलाज के कारण उक्त महिला ने शिकायत नहीं दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी
मामले की विवेचना कर रही सरायमीर थाने की पुलिस ने बताया कि आरोपी अबू जैश ने पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। वीडियो के बहाने आरोपी महिला को ब्लैकमेल करना चाहता था। पर मामले की विवेचना कर रही पुलिस ने अभियुक्त अबू जैश को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है, जहां से आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं