सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh:करेंट लगने से अधेड़ की मौत, परिवार में कोहराम

ट्यूबवेल चालू करने के दौरान हुआ हादसा

आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के परासी गांव में मंगलवार की शाम को ट्यूबवेल चालू करने गए एक व्यक्ति की करेंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

जहानागंज थाना क्षेत्र के परासी गांव मे मंगलवार की शाम साढे सात बजे रामानुज सिंह 50 पुत्र स्व. सुदामा सिंह अपना निजी ट्यूबवेल चालू करने गये थे। जैसे ही उन्होंने ट्यूबवेल चालू किया, करेट की चपेट में आ गए। मौके पर उनकी मौत हो गई। रामानुज के मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक रामानुज के तीन पुत्र दिनेश सिंह, आदित्य सिंह और अभय सिंह हैं।  इनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। तीनो लडके अभी पढ़ाई कर रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं