सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: जहीरपुर में घर में घुसे चोर नगदी सहित लाखों के आभूषण ले गए

पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के‌ लिए पुलिस को दी तहरीर

आजमगढ़। निजामाबाद के जहीरपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक व्यक्ति के मकान में घुस गए। चोरों ने घर में रखे 40 हजार नगदी सहित लाखों के आभूषण आ‌दि सामान ले गए। परिवार को घटना की जानकारी सुबह हुई। पीड़ित ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। 

जानकारी के अनुसार  राजेंद्र प्रसाद चौहान मुख्य मार्ग पर मकान बनवाकर परिवार के साथ दसों साल से रह रहे हैं। वहीं गांव में पैतृक आवास है। तीन पुत्र परिवार के साथ मुंबई में रहकर काम करते हैं। तीनों एक पखवाड़े पहले परिवार के साथ मुंबई चले गए। मंगलवार की रात घर में ताला बंद कर राजेंद्र वहां से पांच सौ मीटर दूर अपने पुराने मकान पर गए और वहीं पर भोजन करके सो गए। इस बीच रात में पड़ोसी के टीनशेड से छत के रास्ते चोर सीढ़ी से घर में उतर गए। उसके बाद तीन आलमारी व बक्सा तोड़कर लाखों के सोने के आभूषण समेत नकदी आदि समेट ले गए। घटना की जानकारी बुधवार को सुबह उस समय हुई जब राजेंद्र पुराने मकान से सड़क वाले मकान पर आए। राजेंद्र प्रसाद ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं